मुजफ्फरपुर:
बिहार के मुजफ्फरपुर सिविल कोर्ट (Civil Court Muzaffarpur) में उस वक्त अफरा-तफरा मच गई जब एक अधिवक्ता ने सुनवाई के दौरान जज पर पिस्टल तान (advocate pointed pistol at judge) दिया। जिसके बाद जज ने पुलिस बुला लिया और अधिवक्ता को गिरफ्तार करवा दिया। इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा मच गया।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया अधिवक्ता
मिली जानकारी के अनुसार अधिवक्ता पंकज महंत कोर्ट में पिस्टल लेकर पहुंचे और जज पर तान दिया। सुरक्षा गार्ड ने उनको हिरासत में रखा है। हिरासत में लिये जाने की सूचना पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर, महासचिव सच्चिदानंद सिंह, अधिवक्ता चंद्रभूषण सिंह उर्फ मंटून जी समेत दर्जनों अधिवक्ता मौके पर पहुंच गये। एडीजे से इस मामले को लेकर बातचीत की। लेकिन देर शाम एडीजे 12 के पेशकार ने नगर थाने में अधिवक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी। इसके बाद अधिवक्ता को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
कानून संगत से होगी कार्रवाई
एडीजे 12 से मिलने के बाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव अधिवक्ताओं के साथ जिला जज मनोज कुमार सिन्हा के पास पहुंचे। उनसे मुलाकात की। इस मामले में जिला जज ने कानून संगत कार्रवाई करने की बात कही।

मुझे जानबूझकर फसाया गया-अधिवक्ता
अधिवक्ता पंकज महंत ने बताया कि उन्होंने पहले ही एडीजे 12 के जज साहब के खिलाफ जिला जज को कंप्लेंट किए थे। शिकायत करने का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि इनके द्वारा मेरे केस में बेवजह बेतूका आदेश दे दिया जाता था, जिससे मैं परेशान था। उन्होंने कहा कि मुझे जानबूझकर फसाया गया है। दूसरी ओर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी अधिवक्ता की गिरफ्तारी के बाद कल कोर्ट परिसर में आपातकालीन बैठक आम सभा का आयोजन किया है।